{"_id":"65c0ed916d5a14b079077804","slug":"11-complaints-resolved-on-the-spot-in-janata-darbar-rudrapryag-news-c-52-1-sdrn1032-104855-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: जनता दरबार में 11 शिकायतें मौके पर हुई हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: जनता दरबार में 11 शिकायतें मौके पर हुई हल
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम में 25 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें 11 का निस्तारण ही हो पाया।
सोमवार को विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में अमसारी के ग्रामीणों ने पुराने तुन के पेड़ को काटने और मोटर मार्ग निर्माण की मांग की। ग्राम पंचायत छिनका के ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह नेगी ने सिंचाई नगर के पानी से सणगू-सारी मोटर मार्ग पर बने गड्ढे और भू-धंसाव होने से दुर्घटना का खतरा होने की बात कही। स्यूंर बांगर के ग्रामीणों ने सिविल भूमि का हस्तांतरण कर विद्यालय भवन निर्माण की मांग की। पांजणा गांव निवासी दीपा देवी व मंगला देवी ने बादल फटने के बाद क्षतिग्रस्त आवासीय भवन के पुनर्निर्माण की मांग की।
इस मौके पर सीडीओ नरेश कुमार, परियोजना अधिकारी विमल कुमार, डीडीओ अनीता पंवार, सीओ हर्षवर्धनी सुमन, एसडीएम आशीष घिल्डियाल, ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, जखोली भगत सिंह फोनिया मौजूद थे। संवाद