{"_id":"5cdc4306bdec22073e117184","slug":"101557938950-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर रेट पर 22 घोड़ा-खच्चर व 4 डंडी-कंडी संचालकों के लाइसेंस रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर रेट पर 22 घोड़ा-खच्चर व 4 डंडी-कंडी संचालकों के लाइसेंस रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रियों से निर्धारित किराये से अधिक राशि वसूलने पर पुलिस ने 22 घोड़ा-खच्चर व चार डंडी-कंडी संचालकों के लाइसेंस जब्त कर रद्द कर दिए हैं। पुलिस का छह सदस्यीय स्क्वाड पैदल मार्ग पर निरंतर निरीक्षण कर रहा है।
बुधवार को पुलिस के फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने निरीक्षण के दौरान देखा कि गौरीकुंड में 10 घोड़ा-खच्चर व चार डंडी-कंडी और भीमबली में 12 घोड़ा-खच्चर संचालक यात्रियों से निर्धारित किराये से अधिक पैसा मांग रहे थे। इस दौरान निरीक्षण दल ने स्वयं यात्री बनकर भी घोड़ा-खच्चर व डंडी-कंडी संचालकों से केदारनाथ जाने का किराया पूछा तो उन्होंने किराया निर्धारित दर से दो से ढाई गुना अधिक बताया। दल ने इन घोड़ा-खच्चर व डंडी-कंडी संचालकों के लाइसेंस जब्त कर मौके पर ही निरस्त कर दिए। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि ओवर रेट के मामले में 22 घोड़ा-खच्चर और 4 डंडी-कंडी संचालकों के लाइसेंस जब्त कर निरस्त कर दिए गए हैं। इस बारे में प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। पैदल मार्ग पर घोड़े/खच्चर व डंडी/कंडी संचालकों पर स्क्वाड दल द्वारा निरंतर नजर रखी जा रही है। पूरे यात्राकाल में यह व्यवस्था बनी रहेगी। उन्होंने यात्रियों से किसी भी समस्या पर कंट्रोल रूम या पैदल मार्ग पर तैनात जवानों व केदारनाथ में स्थापित चौकी में शिकायत दर्ज करने को भी कहा है।