फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   आरपीआई (ए) और रामेपा के उम्मीदवार समेत तीन का नामांकन खारिज

आरपीआई (ए) और रामेपा के उम्मीदवार समेत तीन का नामांकन खारिज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
आरपीआई (ए) और रामेपा के उम्मीदवार समेत तीन का नामांकन खारिज
रुद्रपुर। जिला निर्वाचन कार्यालय में दाखिल किए गए 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की मंगलवार को जांच की गई। जांच में एक निर्दलीय उम्मीदवार समेत तीन के नामांकन पत्र अपूर्ण मिलने पर उन्हें खारिज कर दिया गया। दो सेट में नामांकन करने वाले बसपा प्रत्याशी के भी एक नामांकन पत्र में कमी मिलने पर उसे निरस्त किया गया है जबकि दूसरा सेट सही पाया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह 11 बजे से जिला निर्वाचन कार्यालय में रिटर्निंग ऑफिसर/डीएम डॉ. नीरज खैरवाल और सामान्य प्रेक्षक जूरी फुकेन की निगरानी में नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई। आरओ डॉ. खैरवाल ने बताया कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रत्याशी प्रमोद कुमार ने अपने नामांकन में प्रस्तावक नहीं भरा था। राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी के असलम शाही और निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल वहीद के नामांकन पत्र में शपथ पत्र अपूर्ण पाए गए। इसके चलते तीनों के नामांकन निरस्त कर दिए गए हैं। दो सेट में नामांकन दाखिल करने वाले बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार नवनीत प्रकाश अग्रवाल के एक सेट में कमी मिलने पर उसे निरस्त और दूसरा सही पाया गया। बताया कि कांग्रेस से हरीश रावत, भाजपा के अजय भट्ट और बसपा के अग्रवाल समेत सात प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच में सही मिलने पर उन्हें स्वीकृत कर लिया गया है। अब 28 मार्च को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन


जिले में 146 बूथ अतिसंवेदनशील
रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव में संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों को चिह्नित कर चुनाव डयूटी में लगी टीमों को जिम्मेदारी भी दे दी गई है। आरओ डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। जिले को 18 जोन और 116 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। 1402 बूथों के 770 मतदान केंद्र हैं। इनमें 275 संवेदनशील और 146 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं। बताया कि मतदाताओं की संख्या बढ़ने से इस बार 10 बूथ और बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed