फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के अधिकारों के बारे में बताया

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के अधिकारों के बारे में बताया

Sat, 16 Mar 2019 09:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के अधिकारों के बारे में बताया
ऊखीमठ। समग्र शिक्षा अभियान के तहत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के अभिावकों व शिक्षकों के लिए एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अभिभावकों व शिक्षकों को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के संवैधानिक व विधिक अधिकारों के अलावा स्वास्थ्य व शिक्षा की जरूरतों पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी ।
विज्ञापन

बीआरसी ऊखीमठ में आयोजित ब्लाक स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए बीईओ रवि कुमार ने कहा कि अभिभावकों एवं शिक्षकों की जागरूकता ही विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के भविष्य का निर्धारण करती है। वरिष्ठ अधिवक्ता जगतराम सेमवाल ने विशेष बच्चों के लिए कानूनी प्राविधानों एवं अधिकारों की जानकारी दी। थानाध्यक्ष होशियार सिंह पंखोली ने साइबर क्राइम एवं इनसे निपटने के तरीकों के बारे में बताया। डा. आशीष थपलियाल ने अक्षमता, क्षति के प्रकार, कारण तथा इनके निदान के लिए किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी दी। बीआरसी वाचस्पति मैठाणी ने समावेशित शिक्षा के प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह पुष्पवाण एवं पूर्व बीआरसी दलवीर सिंह पुजारी ने बच्चों के भावनात्मक व मनौवैज्ञानिक विकास को लेकर अपने सुझाव दिए। इस मौके पर शिक्षक भूपेंद्र सिंह, देवेश भट्ट, वंशीधर गौड़, रेखा पुजारी, पन्न लाल शर्मा, प्रेम सिंह, नरोत्तम समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed