फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   भरदार पट्टी की 30 बस्तियों को मिलेगा पानी

भरदार पट्टी की 30 बस्तियों को मिलेगा पानी

Mon, 21 Jan 2019 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
भरदार पट्टी की 30 बस्तियों को मिलेगा पानी
रुद्रप्रयाग। जखोली विकासखंड के भरदार पट्टी के पेयजल संकटग्रस्त 52 बस्तियों में से 30 को जून मध्य तक पर्याप्त पानी मिल जाएगा। लस्तर-रौंठिया-जवाड़ी पेयजल योजना का कार्य 75 फीसदी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

वर्ष 2005-06 में इन गांवों के लिए स्वीकृत लस्तर-रौंठिया-जवाड़ी पेयजल योजना का निर्माण कार्य जल निगम द्वारा तेजी से पूरा किया जा रहा है। घेंघडखाल से रौंठिया के घंडियालधार तक 50 किमी लंबी मुख्य पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। 10 किमी वितरण लाइन भी बिछाई जा चुकी है। 20 पेयजल स्टोर टैंकों का निर्माण किया जाना शेष है। योजना पर अभी तक 12 करोड़ 96 लाख रुपये खर्च हो चुका है, जबकि दूसरे चरण में शासन से मिली 12 करोड़ की स्वीकृति के सापेक्ष 4 करोड़ जारी किए गए हैं। जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी ने बताया कि पेयजल योजना बनने से ग्रामीणों को पानी के लिए मीलों नहीं चलना पड़ेगा। अधिशासी अभियंता नवल कुमार का कहना है कि लस्तर-रौंठिया-जवाड़ी पेयजल योजना का निर्माण अंतिम चरण में है। स्टोर टैंकों का निर्माण व वितरण लाइन बिछाने का कार्य त्वरित गति से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed