{"_id":"5aa55e3e4f1c1bb2758b4d56","slug":"101520787006-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 में पढने वाली साक्षी ने पीएम, रक्षा मंत्री, थल सेनाध्यक्ष को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 में पढने वाली साक्षी ने पीएम, रक्षा मंत्री, थल सेनाध्यक्ष को भेजा पत्र
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। केदारघाटी के हुड्डू गांव निवासी महावीर रावत की नौ वर्ष की कक्षा 4 में पढ़ने वाली पुत्री साक्षी रावत ने बेटियों को सैनिक स्कूलों में प्रवेश दिलाने की मांग उठाई। साक्षी ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, थल सेनाध्यक्ष बिपिन रावत सहित मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और महिला आयोग की अध्यक्ष को पत्र भेजा है।
अगस्त्यमुनि के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली इस छात्रा ने पत्र में लिखा है कि उसके गांव में 70 फौजी है। वह सेना में करियर बनाने की सोचती है और सैनिक स्कूल में प्रवेश लेना चाहती है। साक्षी कहती हैं कि वीर सेनानियों का हौसला मुझे सेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित करता है, लेकिन मेरे पहाड़ में फौज की शिक्षा प्राप्त करने का कोई साधन नहीं है। हमारे प्रदेश के घोड़ाखाल में एक सैनिक स्कूल है, लेकिन वहां लड़कियों को प्रवेश नहीं दिया जाता है। दूसरा सैनिक स्कूल मेरे रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लाक के थाती-बड़ा में प्रस्तावित है, जिसका निर्माण लंबे समय से ठप पड़ा है।