फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   विमला देवी हत्याकांड के आरोपी मुकेश थपलियाल को आजीवन जेल

विमला देवी हत्याकांड के आरोपी मुकेश थपलियाल को आजीवन जेल

Mon, 26 Feb 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
विमला देवी हत्याकांड के आरोपी मुकेश थपलियाल को आजीवन जेल
रुद्रप्रयाग। महिला की जलाकर हत्या करने व हत्या को दुर्घटना का नाटकीय रंग देने के आरोपी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला न्यायालय में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आरोपी मुकेश थपलियाल को भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201 और 436 में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उन्होंने भारी पुलिस बल के साथ अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए। पुलिस अभियुक्त को पुरसाड़ी जेल ले गए। सरकारी अधिवक्ता ने केपी खन्ना ने बताया कि अभियुक्त के कृत्य को देखते हुए अदालत से फांसी की सजा देने की याचिका की गई थी।
विज्ञापन

बताया कि 26 अगस्त 2016 को जखोली ब्लाक के ग्राम जयंती में घर में अकेली विमला देवी की एक अज्ञात ने जलाकर हत्या कर दी थी। इस दौरान महिला की बहू अपने मायके लिस्वाल्टा गई हुई थी। अगली सुबह (27 अगस्त) को गांव की एक अन्य महिला ने विमला देवी के घर से धुआं निकलते देखा, तो उसने शोर मचाते हुए अन्य सभी को एकत्रित किया। गांव के लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा तो विमला देवी बिस्तर में जली हुई मृत पड़ी थी। उसके मुंह की तरफ एलपीज गैस सिलेंडर का पाइप खोलकर छोड़ा गया था और कुछ अनाज ऊपर से डाला गया था। घटनास्थल को इस तरह का रूप दिया गया था कि महिला की मौत हादसा लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की बहू ने मामले में मयाली चौकी में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने जांच में पाया गया कि मुकेश थपलियाल के गांव की एक महिला से अवैध संबंध के चलते वह गर्भवती हो गई थी। महिला ने एक नवजात को भी जन्म दिया, जिसे मुकेश ने मार डाला। बाद में घटना की जानकारी विमला देवी की बेटी को हुई, तो उसने गांव वालों से जिक्र किया। इस बात से मुकेश विमला देवी के परिवार से रंजिश रखने लगा। इसी के तहत उसने घर में अकेले पाते हुए महिला की हत्या कर उसे दुर्घटना का रूप दिया। पांच सितंबर 2016 को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed