{"_id":"5a3fdb324f1c1b8b688ba5b1","slug":"101514134322-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंघासू बांगर में ई-लर्निंग कक्षाओं का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंघासू बांगर में ई-लर्निंग कक्षाओं का संचालन शुरू
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लाक का दूरस्थ राजकीय इंटर कालेज घंघासू बांगर में ई-लर्निंग क्लासेस की शुरूआत हो गई। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे विद्यालय में पढने वाले छात्र-छात्राओं कुछ राहत जरूर मिलेगी।
विद्यालय में ई-लर्निंग कक्षा का शुभारंभ करते हुए विधायक प्रतिनिधि भूपेंद्र भंडारी छात्र-छात्राओं को अभिभावकों को ई-लर्निंग की जानकारी देते हुए कहा कि विधायक भरत सिंह चौधरी के प्रयासों से यह संभव हो पाया। कक्षा 9 से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को ई-लर्निंग के जरिये पढ़ाया जाएगा। कहा कि प्रदेश की 70 विधानसभाओं में एकमात्र रुद्रप्रयाग विधानसभा में इस प्रकार की कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ है। स्थानीय निवासी रमेश भट्ट ने विधायक के इस अभियान की सराहना करते हुए इसे अनोखी पहल बताया। कहा कि यह विद्यालय छात्र संख्या मामले में जिले में दूसरा स्थान रखता है। जिसमें 423 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। वर्तमान में इस विद्यालय में गणित, अंग्रेजी, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र के प्रवक्ताओं के पद रिक्त हैं। ई-लर्निंग कक्षाओं के शुरू होने से छात्रों को राहत मिलेगी। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष बलवीर राणा, प्रभारी प्रधानाचार्य राजेंद्र नेगी, पाल सिंह नेगी, उमेद सिंह, पृथ्वी भंडारी समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।