{"_id":"5a2ebb744f1c1b156b8bba2f","slug":"101513012084-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिनों में जनशिकायतों को निस्तारित करें अधिकारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिनों में जनशिकायतों को निस्तारित करें अधिकारी : डीएम
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। डीएम मंगेश घिल्डियाल के जनता दरबार में 56 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें 29 का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को जनशिकायतों को गंभीरता से लेने और 15 दिनों में निस्तारित करने के निर्देश दिए।
पुराने विकास भवन में आयोजित जनता दरबार में डीएम ने मंदाकिनी नदी पर चंद्रापुरी में पुल निर्माण सहित तड़ाग-भोंसाल, बेडुबगड़-भोंसाल, पिल्लु-जहंगी मोटर मार्ग के निर्माण में हो रही देरी पर लोनिवि ऊखीमठ डिवीजन के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने अधिशासी अभियंता मनोज दास को संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इस दौरान फरियादी सुदामा सिंह ने रतूड़ा-गडोरा-भुनका मार्ग के मलबे से आवासीय मकान, भूमि, सिंचाई नहर व मंदिर के क्षतिग्रस्त होने की बात कही। सेम गांव के नंदलाल ने बिना विश्वास में लिए एनएच की ओर से टोल प्लाजा (पार्किंग) के लिए नाप भूमि का चयन करने की शिकायत की। लौंगा निवासी दिनेश सिंह ने आरजी बिल्डबेल कंपनी की ओर से पीड़ित को पूरा मुआवजा नहीं देने की शिकायत की। गुंदी देवी ने आवासीय मकान के पूर्ण क्षतिग्रस्त होने पर राजस्व पुलिस द्वारा कार्रवाई की गुहार लगाई। डीएम ने सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को एक पखवाड़े के भीतर कार्रवाई करने को कहा है। इस मौके पर सीडीओ डीआर जोशी, एसपी पीएन मीणा, एडीएम तीर्थपाल सिंह, एसडीएम सदर मुक्ता मिश्र, एसीएमओ डा. ओपी आर्य, सीबीओ डा. आरएस नितवाल आदि मौजूद थे।