फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   जनपद में 16 इंटरमिडिएट कालेजों में चलेंगी स्मार्ट क्लासेस

जनपद में 16 इंटरमिडिएट कालेजों में चलेंगी स्मार्ट क्लासेस

Sat, 09 Dec 2017 10:29 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
जनपद में 16 इंटरमिडिएट कालेजों में चलेंगी स्मार्ट क्लासेस

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने शिक्षा की बेहतरी और नौनिहालों के सुनहरे भविष्य को लेकर एक और अभिनव पहल शुरू की है। उन्होंने 16 इंटरमीडिएट कालेजों को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के इंटरा नेटवर्क से लिंक कराया है। इससे स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस संचालित की जाएंगी। जहां बोर्ड के परीक्षार्थियों को महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई कराने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के गुर भी सिखाएं जाएंगे। ये सभी विद्यालय स्वान केंद्र के इंटरनेट सर्वर के माध्यम से आपस में लिंक किए उ ए हैं।
शिक्षकों की कमी से जूझ रहे जनपद के स्कूलों में पठन-पाठन और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित न हों, इसके लिए जिला प्रशासन ने संचार व्यवस्था का सहारा लिया है। पहले चरण में जीआईसी रुद्रप्रयाग, जवाड़ी, भीरी, बसुकेदार, ल्वारा, लमगौंड़ी, नारायणकोटी, खुमेरा, ऊखीमठ, मनसूना, राउलेंक, अगस्त्यमुनि, पल्दवाड़ी, परकंडी आदि में स्मार्ट क्लासेस शुरू कराई जाएंगी। इन स्कूलों को जिला मुख्यालय के स्वान केंद्र के सर्वर से लिंक किया जा रहा है, जिसमें 11 स्कूल कनेक्ट कर दिए गए हैं। शेष पांच स्कूल भी जल्द लिंक किए जाएंगे। इस सुविधा का उद्देश्य शिक्षकों की कमी से प्रभावित होती शिक्षण व्यवस्था को सुधारने और छात्र-छात्राओं को पढ़ाई और करियर के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

स्कूलों में अब, बोर्ड परीक्षार्थियों को गणित, भौतिकी, रसायन, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, भूगोल, नागरिक शास्त्र, वाणिज्य विषयों की तैयारी के तरीकों, प्रश्नों को हल करने का तरीका, गणितीय सूत्रों व परिभाषाओं को याद करने का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही मेडिकल, इंजीनियरिंग, सेना, सिवल सेवा, खेल, मीडिया के क्षेत्र में करियर बनाने के गुर सिखाए जाएंगे। खास बात यह है ये सभी स्कूल मुख्य सर्वर के इंटरा नेटवर्क से लिंक कर दिए गए हैं। ऐसे में कलेक्ट्रेट, देहरादून, दिल्ली या अन्य किसी स्थान से भी विषय विशेषज्ञ या करियर काउंसलर वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये इन सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को एक साथ संबोधित कर पठन-पाठन व करियर के बारे महत्वपूर्ण जानकारी दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनका कहना है
चयनित माध्यमिक स्कूलों में बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षाओं की तैयारी के साथ करियर के प्रति जागरूक करने के लिए यह प्रसास किया गया है। नए शिक्षण सत्र में जनपद में कुछ प्राथमिक व जूनियर स्कूलों को भी इस दायरे में लाया जाएगा। - मंगेश घिल्डियाल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed