{"_id":"5a29767c4f1c1bc1678c04ac","slug":"101512666748-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल वेदर रोड को लेकर तिलवाड़ा बाजार रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल वेदर रोड को लेकर तिलवाड़ा बाजार रहा बंद
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिलवाड़ा। ऑल वेदर रोड संघर्ष समिति के आह्वान पर तिलवाड़ा बाजार पूरी तरह से बंद रहा। लोगों को रोजमर्रा के सामान सहित चाय, पानी के लिए भी तरसना पड़ा।
भूमि अधिग्रहण व मुआवजा में विसंगतियों के विरोध में सिल्ली में एनएच के घेराव के समर्थन में व्यापार संघ की ओर से बाजार बंद रखा गया। दो किमी के दायरे में फैले बाजार में सारी दुकानों के शटर बंद रहे। ऐसे में सिलगढ़, भरदार व तल्लानागपुर के गांवों से खरीददारी को बाजार पहुंचे ग्रामीणों को खाली लौटना पड़ा। स्थिति यह रही कि बाजार पहुंचे लोगों को दिनभर चाय, पानी तक भी नसीब नहीं हो पाया। सिलगढ़ क्षेत्र के राजेंद्र सिंह, ममता देवी, दीपक सिंह ने बताया कि वे शादी का सामान खरीदने आए थे। लेकिन बाजार बंद होने से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। पेंशनर प्रताप सिंह ने बताया कि बैंक से पेंशन लेकर घर के लिए रोजमर्रा का सामान खरीदना था। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इधर, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सकलानी ने बताया कि ऑल वेदर रोड से तिलवाड़ा बाजार व कस्बा सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। एनएच की ओर से अधिकांश लोगों कीे 24 मीटर भूमि अधिग्रहण की गई है, जिसके नोटिस भी मिल चुके हैं। अधिकारियों से कई बार पूछने पर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है। मान सिंह जगवाण व सुरेश गोदियाल ने बताया कि जिस मानक से कस्बे में भूमि अधिग्रहण किया गया है, ऐसे में हाईवे चौड़ीकरण के बाद तिलवाड़ा का वजूद ही खत्म हो जाएगा। बंद से व्यापारियों का करीब दस लाख का कारोबार प्रभावित हुआ है।