फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   10 thousand forest guards will be appointed: Dr. Rawat

10 हजार वन प्रहरियों की होगी नियुक्ति : डा. रावत

Mon, 05 Apr 2021 07:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
10 thousand forest guards will be appointed: Dr. Rawat
वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए प्रदेश में दस हजार वन प्रहरियों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक प्रदेशभर में वनाग्नि की 964 घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें 1265 हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो चुके हैं। साथ ही सात लोगों व सात मवेशियों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को यहां पहुंचे कैबिनेट मंत्री डा. रावत ने कहा कि आग से बचाने के लिए वन प्रहरियों की नियुक्ति की जाएगी। जिन्हें प्रतिमाह आठ हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। फायर सीजन में ये कर्मी जंगलों में आग बुझाने का कार्य करेंगे। जबकि बरसात व अन्य समय में पौधारोपण करेंगे। सरकार द्वारा इन कर्मियों की नियुक्ति और पांच माह के मानदेय की व्यवस्था कर दी गई है। डा. रावत ने कहा कि जंगलों को आग से बचाने वाली वन पंचायतों के साथ ही युवक व महिला मंगल दलों व अन्य सामाजिक संगठनों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने लोगों से वनों को बचाने के लिए एकजुट होकर वन विभाग का सहयोग करने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed