{"_id":"579645874f1c1b8f0221e287","slug":"10-day-off-road-8-villagers-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिन से बंद है सड़क 8 गांव के लोग हैं परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिन से बंद है सड़क 8 गांव के लोग हैं परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
सड़के बंद
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त्यमुनि ब्लाक के धनपुर पट्टी क्षेत्र को जोड़ने वाला रैंतोली-जसोली मोटर मार्ग दस दिन से बंद है। मार्ग बंद होने से क्षेत्र के आठ से अधिक गांवों के लोग मीलों पैदल चल रहे हैं।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत पीड़ा, चिनग्वाड़, बीरों, लोली सहित आठ ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाले रैंतोली-जसोली मार्ग एडीबी व लोनिवि के अधीन हैं। मार्ग पर 2014 से सुधारीकरण कार्य चल रहा है लेकिन बीते दिनों हुई बारिश से मार्ग बंद पड़ा है। शुरू से ही पुश्ता ढहने, भूस्खलन व मलबे से सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। जबकि 16 किमी से आगे भी मार्ग बंद पड़ा है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, तूना-बौंठा मोटर मार्ग भी भूधंसाव और मलबा आने से कई स्थानों पर बाधित है। मार्गों की बहाली की मांग को लेकर धनपुर विकास संघर्ष समिति के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने डीएम से भेंट की।
विज्ञापन
बताया कि, रैंतोली-जसोली मार्ग पर एडीबी व लोनिवि द्वारा किए जा रहे सुधारीकरण कार्य से सुधार के बजाय नुकसान हो रहा है। उन्होंने डीएम से सड़क के निरीक्षण की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में समिति के अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट, प्रह्लाद सिंह, राजेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, देवेंद्र सिंह, धर्म सिंह, सुनीता देवी, प्यारी देवी आदि थे। इधर, जिलाधिकारी डा. राघव लंगर ने लोक निर्माण विभाग और एडीबी के अधिकारियों से सड़क के बारे में जानकारी ली और तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए।