फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   1.75 lakhs Quintal Paddy stocked in Warehouse

धान मिलों से 1.75 लाख क्विंटल चावल आरएफसी गोदामों को पहुंचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
1.75 lakhs Quintal Paddy stocked in Warehouse
रुद्रपुर। जिले में धान की सरकारी खरीद लगभग खत्म होने को है। इसके साथ कुटाई के लिए आवंटित धान मिलों से चावल आरएफसी के गोदामों में पहुंचने लगा है। अब तक सहकारिता विभाग का खरीदा गया एक लाख 75 हजार क्विंटल धान आरएफसी के गोदामों में पहुंच गया। इस चावल को पीडीएस के तहत उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में इस बार भी सहकारिता विभाग धान खरीद में अन्य क्रय संस्थाओं में सबसे आगे हैं। सहकारिता विभाग अभी तक सात लाख, 98 हजार, 114 क्विंटल धान खरीद चुका है। अब यह खरीदा गया धान कुटाई के बाद 67 प्रतिशत रिकवरी के साथ ही धान मिलों से गोदामों में पहुंचने लगा है। जिला उप सहायक निबंधक हरीश खंडूरी ने कहा कि अभी तक जिले में धान कुटाई के लिए आवंटित मिलों से एक लाख, 75 हजार क्विंटल चावल कुटाई के बाद आरएफसी के गोदामों में पहुंच चुका है। साथ ही डिप्टी आएमओ के माध्यम से शेष धान की शीघ्र कुटाई कर गोदाम में भेजने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि आरएफसी के गोदाम में पुराना चावल खत्म होने के बाद इस चावल को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed