फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth dies under buffalo-buggy

भैंसा-बुग्गी के नीचे दबकर युवक की मौत

Fri, 04 Dec 2020 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under buffalo-buggy
खानपुर। खेतों में काम करते समय भैंसा बुग्गी के नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। आसपास किसी के न होने के चलते युवक घंटों भैंसा बुग्गी के नीचे दबा रहा। बाद में परिजन उसे खानपुर के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

खानपुर कस्बा निवासी अमित पुत्र मेनपाल (25) बृहस्पतिवार को अपनी भैंसा बुग्गी लेकर नजदीक में इदरीसपुर गांव के जंगल में अपने खेतों में काम करने गया था। काम करने के बाद वापस लौटते समय उसकी भैंसा बुग्गी का एक पहिया खड्डे में गिर गया। इससे भैंसा बुग्गी अनियंत्रित होकर पलट गई और युवक उसके नीचे दब गया। घटना के समय आसपास किसी के न होने के कारण युवक काफी देर तक वहीं दबा रहा। काफी देर बाद मार्ग से गुजर रहे किसानों ने उसे देखा तो भैंसा बुग्गी को सीधा कर उसे बाहर निकाला। साथ ही सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे कस्बे के एक चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। खानपुर थानाध्यक्ष अभिनव शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस को गांव भेजा गया था, लेकिन इससे पहले ही परिजन शव का अंतिम संस्कार कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed