{"_id":"6a2321b5b7fd1ac55f013979","slug":"youth-beaten-up-after-being-called-home-case-registered-roorkee-news-c-5-1-drn1027-988898-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: घर बुलाकर युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: घर बुलाकर युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कुमराड़ी गांव में पानी मांगने पर एक युवक की दबंगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी थी। आरोप है कि घर के भीतर बुलाकर आरोपियों ने गेट बंद कर लिए और लाठी-सरियों से हमला कर दिया था। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने जान बचाई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के कुमराड़ी गांव निवासी देव कुमार ने बुधवार को दी तहरीर में बताया कि वह दुकान चलाता है। एक जून की दोपहर करीब दो बजे उसकी दुकान पर एक ग्राहक आया जिसे पानी की आवश्यकता थी। पास ही स्थित अनुज के घर का दरवाजा खुला देख उसने आवाज देकर पानी की बोतल मांगी। पीड़ित का आरोप है कि पानी लेने के लिए वह घर के भीतर गया। अनुज ने तुरंत गेट बंद कर लिए।
इसके बाद अनुज का पूरा परिवार वहां आ गया और उसपर हमला कर दिया। आरोप है कि अनुज ने सरिये से,उसके चाचा नगीन्ना ने लाठी से और मनोज कुमार ने लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नहीं, अनुज की पत्नी ने भी उनके साथ मारपीट की। पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह गेट खुलवाया और उसे गंभीर हालत में बाहर निकाला। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।