फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth arrested for appearing for SSC exam with fake ID

कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा देने पहुंचा मुन्ना भाई धरा

Tue, 12 Jul 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for appearing for SSC exam with fake ID
कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में अभ्यर्थी के स्थान पर फर्जी आईडी के साथ परीक्षा देने पहुंचे युवक को पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को रुड़की के मोहल्ला सोत स्थित सिटी डिग्री कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा थी। इस दौरान अमन निवासी ई 57 सेक्टर 15 नोएडा (उत्तर प्रदेश) फर्जी आईडी लेकर पहुंचा। शक होने पर नायब तहसीलदार गोपीलाल, केंद्र व्यवस्थापक सूरज पाल सिंह, आईटी मैनेजर भानु प्रताप एवं टीसीए शुभदीप वर्मा ने उससे पूछताछ की। वह किसी भी बात का सही जवाब नहीं दे पाया। कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि वह राधेश्याम पासवान निवासी बरली कैमूर बिहार के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था।
विज्ञापन

आरोपी के पास से फर्जी प्रमाणपत्र, फर्जी आईडी कार्ड एवं एक मोबाइल बरामद किया गया। मोबाइल में चार अलग-अलग आईडी भी पाई गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी को कोतवाली लाया गया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। जिस अभ्यर्थी की जगह आरोपी परीक्षा देने आया था, उसकी भी तलाश की जा रही है। साथ ही आरोपी के मोबाइल से कुछ नंबर मिले हैं। उनकी जांच की जा रही है। मामले में कई और नाम भी सामने आ सकते हैं। पुलिस सभी की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed