{"_id":"630bb2993503790ac830016a","slug":"youth-accused-of-rape-on-the-pretext-of-marriage-roorkee-news-drn421162940","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा ने शादीशुदा युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवा ने शादीशुदा युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
एक विधवा महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर कलियर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले में पुलिस से शिकायत की है। वहीं, कोतवाली के बाहर पहुंचे युवक को देखकर महिला ने हंगामा कर हाथापाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह महिला को समझाकर कलियर शिकायत करने के लिए भेजा।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कालोनी निवासी महिला ने बताया कि कुछ साल पूर्व उसके पति की मौत हो गई थी। इस बीच उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गई और युवक ने शादी करने का वादा किया। आरोप लगाया कि युवक उसे कई बार कलियर ले गया। वहां उसने एक गेस्ट हाउस में दुष्कर्म किया। उसने शादी करने का दबाव बनाया तो युवक इनकार करने लगा।
इस बीच पता चला कि युवक शादीशुदा है। महिला ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया। युवक कोतवाली के बाहर खड़ा था तो महिला भी बाहर आ गई। युवक को देखकर महिला ने हंगामा करते हुए हाथापाई कर दी। किसी तरह पुलिस ने महिला को समझाकर कलियर शिकायत करने भेजा। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामला कलियर क्षेत्र का है इसलिए उसे कलियर थाने भेजा गया है।