फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Young man ran away with elderly woman's bag

Roorkee News: बुजुर्ग महिला का थैला लेकर भागा युवक

Sun, 26 Apr 2026 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Young man ran away with elderly woman's bag
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के बीटी गंज की रहने वाली रेणू सिंघल रोज की तरह सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर लौट रही थी। सब्जी लेने के बाद उन्होंने दुकानदार से किसी व्यक्ति के जरिये सामान घर तक पहुंचाने की बात कही लेकिन दुकानदार ने मना कर दिया। इसके बाद वह खुद ही थैले लेकर घर की ओर चल दीं। इसी दौरान एक युवक उनके पीछे लग गया और रास्ते में बातचीत शुरू कर दी। उसने खुद को मददगार बताते हुए महिला के हाथ से सब्जी के दोनों थैले ले लिए। महिला उसके झांसे में आ गई और बिना शक किए उसके साथ चलती रही। थैलों में महिला का पर्स भी रखा था जिसमें करीब सात हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, घर की चाबी, वोटर आईडी समेत अन्य जरूरी दस्तावेज थे। जब महिला घर पहुंची और पीछे मुड़कर देखा तो युवक गायब था। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की जो रामपुर से सालियर की ओर मिली। एसएसआई दीप कुमार का कहना है कि लोकेशन के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी सहारनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed