फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Young man hanged after blaming his relatives for his death

Roorkee News: रिश्तेदारों को मौत का जिम्मेदार बता फंदे से लटका युवक

Sun, 18 May 2025 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Young man hanged after blaming his relatives for his death
रिश्तेदारों को खुद की मौत का जिम्मेदार बताकर एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। गनीमत रही कि परिवार समय रहते कमरे में पहुंच गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर पर जांच पर उचित कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन




बुग्गावाला थाना क्षेत्र के 32 वर्षीय व्यक्ति का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो शनिवार सुबह का है। इसमें युवक ने खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार कुछ रिश्तेदारों को बताया और उत्पीड़न की बात बताकर पंखे से फंदा लगा लिया। परिवार को इसकी भनक लग गई और परिवार ने किसी तरह कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक की जान बचाई। इसके बाद परिवार के लोग युवक को सिविल अस्पताल ले गए। घटना के बाद से ही वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। थाना प्रभारी भगवान मेहर ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed