फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Young man fiercely beaten, to save lives in Gangnhr sprung

युवक से जमकर मारपीट, जान बचाने को गंगनहर में कूदा

Tue, 03 Jan 2017 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Tue, 03 Jan 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
 गंगनहर में निगम पुल पर शाम के समय दो युवकों ने एक युवक से जबरदस्त मारपीट की। जान बचाने के लिए युवक ने गंगनहर में छलांग लगा दी। मारपीट और युवक के गंगनहर में कूदने की घटना गंगनहर पुल पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे दो युवकों पकड़ लिया। साथ ही गंगनहर में कूदे युवक को बचाने के लिए पुलिस दौड़ पड़ी। युवक थोड़ा-बहुत तैरना जानता था। जिसके चलते युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली रुड़की अंतर्गत नगर निगम पुल पर मंगलवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया। जब एक युवक के पीछे दो लोग भाग रहे थे। दोनों लोगों ने युवक को नगर निगम पुल पर पकड़ लिया और उसे बुरी तरह से पीटने लगे। युवक ने भागने की कोशिश की। लेकिन मारपीट कर रहे दोनों ने लोगों ने उसे उठने नहीं दिया। युवक काफी देर तक पीटता रहा और लोग तमाशबीन बने रहे। युवक ने जैसे-तैसे अपने आपकों दोनों युवकों ने छुड़ाया और जान बचाने के लिए गंगनहर में छलांग लगा दी। यह देखकर लोगों शोर मचा दिया। मामले की जानकारी पाकर तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मारपीट कर रहे दोनों लोगों को पकड़ लिया और उन्हें कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


वहीं गंगनहर में कूदे युवक को बचाने के लिए पुलिस और भीड़ नहर किनारे चलती रही। युवक को थोड़ा बहुत तैरना आता था। जिसके चलते युवक डूबा नहीं। जैसे-तैसे युवक को गंगनहर से बाहर निकाला। उसे कोतवाली लाया गया। एसएसआई अजय सिंह ने बताया कि गंगनहर में कूदने वाले युवक का नाम रोहित निवासी कृष्णानगर है। वहीं जो युवक उसके साथ मारपीट कर रहे थे उनका नाम चंदा और अख्तर है। दोनों पठानपुरा के रहने वाले हैं। तीनों की जान पहचान है। उनमें किस बात को लेकर झगड़ा हुआ है। इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed