फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   young boy drownd in gangnahar, susppecious murder

युवक गंगनहर में डूबा, हत्या की आशंका 

Wed, 29 Jun 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 29 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
young boy drownd in gangnahar, susppecious murder
deadbody not found - फोटो : amarujala
दोस्तों के साथ बाइक पर गंगनहर किनारे घूमने गया रिलायंस कंपनी कर्मचारी डूबकर लापता हो गया। जिन दो दोस्तों के साथ वह घूमने गया था। उन पर युवक को गंगनहर में धक्का देकर हत्या करने के आरोप में परिजनों और लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही जल पुलिस के गोताखोरों ने युवक की तलाश में गंगनहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। 
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को विशाल (22) पुत्र आदेश सैनी निवासी चावमंडी को बाइक सवार उसके दो दोस्त बुलाने आए थे और उसे सोलानी पार्क गंगनहर किनारे घूमने के लिए ले जाने की बात कह रहे थे। जिसके बाद देर रात तक विशाल घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसके दोस्तों से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि विशाल का पैर फिसलने से वह गंगनहर में डूब गया है। सुबह विशाल के परिजन और अन्य लोग कोतवाली पहुंचे। यहां विशाल के पिता आदेश सैनी की ओर से उसके दोनों दोस्तों के खिलाफ गंगनहर में धक्का देकर हत्या करने के आरोप में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों दोस्तों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए दोनों युवक घटना की अलग- अलग कहानी बता रहे हैं। जिससे शक पैदा हो रहा है। युवकों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन

उधर, गंगनहर में लापता विशाल की तलाश के लिए जल पुलिस के गोताखोरों ने अभियान चलाया। घटना को लेकर कोतवाली में सुभाष सैनी, महेंद्र काला सहित कई लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किराये पर रहने वाला दोस्त ले गया था साथ 
 विशाल को उसके दो दोस्त बुलाकर ले गए थे। इनमें से एक दोस्त उसके मकान में किराये पर रहता था। जो मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में रहता है। जबकि बाइक पर साथ ले गया दूसरा दोस्त ढंडेरा क्षेत्र का है। विशाल  पालीटेक्रिक की पढ़ाई पूरे करने के बाद रिलायंस कंपनी में नौकरी कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed