फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Yoga is necessary to make the body healthy

शरीर को निरोगी बनाने के लिए योग जरूरी

Tue, 21 Jun 2022 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Yoga is necessary to make the body healthy
रुड़की लाल कुर्ती स्थित कैंट बोर्ड स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग शिविर में भा? - फोटो : ROORKEE
एसएसडीपीसी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भी योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्या डॉ. अर्चना मिश्रा, डॉ. अलका आर्य, डॉ. रुचि गहलोत, डॉ. किरण बाला, निशांत खत्री आदि मौजूद रहे। आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर एक में योग कार्यक्रम का संचालन सुनीता नौटियाल ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार, प्राणायाम व अन्य योगासनों का अभ्यास कराया गया। इस दौरान प्रधानाचार्या ऋतु डोगरा समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे। हरिद्वार रोड स्थित ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज में योग शिविर का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष मुनीश सैनी ने किया। उन्होंने बताया कि शरीर को निरोगी बनाने के लिए योग जरूरी है। इस मौके पर कॉलेज एचआर हेड पारीजात पांडे, सुप्रिया सचान, नेहा अग्रवाल, बीके सिंह, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. नरेंद्र कोर, डॉ. शहनवाज, अस्मिता ओझा, रंजना, निशि चौधरी, रंजीत यादव आदि मौजूद रहे। भारत विकास परिषद ‘समर्पण’ की ओर से जादूगर रोड पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुकुल गर्ग, मोनिका गर्ग, योग एक्सपर्ट डॉ. मधुलिका चौधरी, दिव्या गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

‘तन ही नहीं मन को भी स्वस्थ रखता है योग’
सलेमपुर राजपुुताना में चल रहे 21 दिवसीय शिविर का योग दिवस पर समापन हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि शरीर को बिना दवाओं के फिट और स्वस्थ्य रखने के लिए योग बेहतर विकल्प है। इस मौके पर मेयर गौरव गोयल, योगाचार्य कर्मवीर, मुख्य वक्ता रोहताश आर्य, हाकम सिंह, कवि किसलय क्रांतिकारी, कवि विनय प्रताप सिंह, सुलेख चंद, योगाचार्य कुमार राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारसन ब्लॉक के सढौली गांव में भी आरोहण परियोजना के अंतर्गत दिशा सामाजिक संगठन ने कार्यक्रम किया। संगठन की फील्ड एसोसिएट नितिन सैनी ने कहा कि नियमित योग करने से किसी भी गंभीर बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। इस मौके पर चरण सिंह, राधा रानी, कल्पना, जितेंद्र, मुनमुन, सरिता, अन्नुु, अंजू, सुशीला आदि मौजूद रहे। संवाद
लोगों ने किया योगाभ्यास
सुनहरा स्थित शहीद स्मारक स्थल ऐतिहासिक वट पर आर्य समाज नंद विहार की ओर से योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। योगाचार्य पवन देव ने कार्यक्रम में योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में विधायक प्रदीप बत्रा, प्रो. देवेंद्र प्रताप सिंह, हरपाल सिंह सैनी, जवाहर लाल आर्य, सोमपाल आर्य, जयपाल सैनी, पुष्पेंद्र आर्य, नीरज सैनी आदि आदि शामिल हुए।
स्वस्थ तन में होता है स्वस्थ मन का वास : शर्मा
बीएसएम इंटर कॉलेज के प्रांगण में 84यूके बटालियन एनसीसी के तत्वावधान व कार्यवाहक कमान अधिकारी कर्नल भारत खत्री के निर्देशन में योगशाला हुई। मुख्य अतिथि संस्थान अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा एवं कार्यवाहक कमान अधिकारी कर्नल भारत खत्री ने कहा कि हम सभी को स्वस्थ रहने के लिए योग करना चाहिए। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षिका मोनिका शर्मा ने विभिन्न विद्यालयों से आए करीब 750 एनसीसी कैडेटों और एनसीसी ऑफिसर को योगाभ्यास कराया। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक ट्रेनिंग रवि कपूर, कैप्टन अजय कौशिक, कैप्टन एसके राय, कैप्टन विशाल शर्मा, लेफ्टिनेंट अपर्णा शर्मा, लेफ्टिनेंट पारस कौशिक, कॉलेज के एनसीसी अधिकारी कमल मिश्रा एवं सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं पश्चिमी अंबर तालाब स्थित शक्ति केंद्र में भी योग शिविर लगाया गया। साथ ही आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर और मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज में योग कार्यशाला लगाई गई।
गंगनहर के तट पर बिखरी योग की ऊर्जा
गंगा घाट पर नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार की ओर से जिला युवा अधिकारी हिमांशु राठौर और नमामि गंगे परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य के नेतृत्व में रॉयल यूथ क्लब के युवक-युवतियों ने योग दिवस मनाया।
क्लब अध्यक्ष प्रियंका रानी एवं उपाध्यक्ष अंजलि रानी ने कहा कि योग करने की परंपरा भारत में पौराणिक काल से चली आ रही है। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मूलचंद, अनु, कोमल रानी, आराधना, सोनिया, स्नेहा, कोमल देवी, खुशी, भारती, मुनमुन, आर्यन, वंश, अंजू, खुशी, कार्तिक, सुशांत, कीर्तिका आदि मौजूद रहे। वहीं गंगनहर किनारे गुड मॉर्निंग क्लब की ओर से योग कार्यशाला लगाई गई। इसमें केएल पॉलीटेक्निक के पूर्व प्राचार्य संजय जैन ने सबको योग कराया। उधर, विश्व योग दिवस पर मरगूबपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में योग कार्यशाला का आयोजन कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में किया गया। योग कार्यशाला में डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने विभिन्न प्रकार के योेगों की जानकारी दी। इस मौके पर कार्यशाला संयोजक प्रवेश कुमार त्रिपाठी, डॉ. शेफाली शुक्ल, डॉ. मंजू अग्रवाल, डॉ. अनिल कुमार, पूनम, महिपाल सिंह रावत, अब्दुल रहमान आदि मौजूद रहे।
मन्नाखेड़ी में महिलाओं ने लगाई योग कार्यशाला
राजा महेंद्र प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. बीएल कुशवाहा ने किया। मौके पर योग प्रशिक्षक पवन कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सर्वेंद्र सिंह, डॉ. विक्रांत, डॉ. संदीप, डॉ. शिव कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर मन्नाखेड़ी में भी योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गांव की 15 महिलाओं व युवतियों ने हिस्सा लिया। योगाचार्य स्वाति ने गांव में जनसंपर्क कर महिलाओं को योग के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रवेश, अनीता, उमा, दीक्षा रेखा आदि मौजूद रहीं। संवाद
योग से बढ़ती है रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता
गोवर्धनपुर मंडी यार्ड में व्यापारियों और ग्रामीणों ने योगासन किया तो शिव हनुमान मंदिर परिसर में योग छात्रा व मंदिर के पुजारी ने लोगों को आसन कराएं। छात्रा संगीता ने कहा कि योग ने उत्तराखंड से शुरू होकर देश और पूरे विश्व में पहचान बनाई है। मंदिर पुजारी प्रेमानंद गिरी महाराज ने कहा कि योग ने कोरोनाकाल में भी लोगों की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ाने में काम किया है। इस अवसर पर सुभाष चंद शर्मा, अंकुर कुमार, नरेश, डॉ. मुनेश कुमार, चरण सिंह पंवार, मनोज कुमार, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
‘करो योग रहो निरोग’ का दिया नारा
साबतवली गांव के प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र पर योग दिवस पर छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने योग किया। इस दौरान सोनिया, अंजु, रेखा, हंसमुख, और सीमा, शुभम, काव्या, विधि अभिषेक व पंकज आदि मौजूद रहे। वहीं लक्सर में भुरनी रोड पर स्थित राजकीय महाविद्यालय में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्राचार्य डॉ. वीएन शर्मा ने छात्र-छात्राओं को योगा फॉर हिम्युनिटी के विषय में बताया। नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. कनुप्रिया, डॉ. आशुतोष शरण, डॉ. दुर्गेश कुमारी, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सरिता, शिवानी प्रजेश और पुष्पा ध्यानी का विशेष सहयोग रहा। वहीं दूसरी ओर जीआरपी और आरपीएफ ने थाने के सामने एक घंटे तक योग किया। इस मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर कृष्ण गोपाल शर्मा, जीआरपी थाना अध्यक्ष प्रदीप राठौर, आरपीएफ उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह नेगी, श्रीकृष्ण शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक जीआरपी सुशील तिवारी आदि मौजूद रहे।
270 कैडेट ने किया योग
मदरहुड विश्वविद्यालय में योग कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों के साथ एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। कुलपति प्रो. नरेंद्र शर्मा ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। 84 यूकेबीएन रुड़की के कमान अधिकारी कर्नल राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में 120 कैडेट्स एवं आरएनआई कालेज भगवानपुर से 150 कैडेट्स, अचीवर्स अकेडमी भगवानपुर के 40 खिलाड़ियों ने योग किया। इस मौके पर राजेश आर्य, डा. वीके सिंह, प्रदीप कौशिक, अजय गोपाल शर्मा, मनसब अली व योग प्रशिक्षक अर्पित मलिक आदि मौजूद रहे।

उधर, क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में मुख्य अतिथि एवं संस्थान सचिव डॉ. रकम सिंह ने योग का महत्व बताया। इस दौरान 15 जून से आयोजित योग कार्यक्रम का समापन भी किया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. चारु शर्मा, डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा, डॉ. सरोज पांडेय, नरेंद्र सिंह, डॉ. रजनीकांत आदि मौजूद रहे। संवाद

रुड़की गंगनहर किनारे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गुड मार्निंग क्लब द्वारा आयोजित योग शिविर में भ

रुड़की गंगनहर किनारे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गुड मार्निंग क्लब द्वारा आयोजित योग शिविर में भ- फोटो : ROORKEE

रुड़की स्थित मैथोडिस्ट गर्ल्स डिग्री कालेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग शिविर में

रुड़की स्थित मैथोडिस्ट गर्ल्स डिग्री कालेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग शिविर में - फोटो : ROORKEE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed