फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Yoga classes for disease-free life

निरोगी काया के लिए लगी योग कक्षाएं

Tue, 21 Jun 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 21 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Yoga classes for disease-free life
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन करते लोग - फोटो : amarujala

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) पर शहर से देहात तक विभिन्न संस्थाओं ने संस्थानों, पार्कों, स्कूलों और घरों में योग की पाठशाला लगाई। इनमें बढ़ों ने ही नहीं बल्कि बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। जगह-जगह अनुलोम-विलोम, कपालभाति समेत विभिन्न योग क्रियाएं करवाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क पर जोर देते हुए निरोगी काया के लिए योग को जरूरी बताया।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बीईजी परिसर में सेना के अधिकारियों एवं जवानों के लिए शिविर आयोजित किया गया। इसमें परिजन भी पहुंचे। एक ओर महिलाओं के लिए योग की क्लास लगी तो दूसरी ओर पुरुषों ने योगाभ्यास किया। सुबह छह बजे से शुरू हुआ योग शिविर करीब आठ बजे संपन्न हुआ। दूसरी ओर आईआईटी परिसर में फैकल्टी और स्टूडेंट के अलावा कर्मचारियों व अधिकारियों ने योग शिविर में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति की ओर से हरिद्वार रोड स्थित वेदांतम वेडिंग ग्राउंड में शिविर का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रचारक इंद्रेश कुमार पहुंचे। इसके अलावा विधायक चंद्रशेखर भट्टेवाले, भाजपा नेता प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, सदाकत अली, प्रदीप सचदेवा, जिला योग प्रचारक पवन सैनी, मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे। भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष देशबंधु ने लोगों को योगाभ्यास कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास के नारायण पार्क में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने योगाभ्यास किया। योगचार्य अजब सिंह ने लोगों को आसन कराए। इससे पहले मेयर यशपाल राणा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। जिला समन्वय समिति हरिद्वार की ओर से शहर में लालकुर्ती, मंदाकिनी कालोनी, आदर्श नगर, सुभाष नगर में शिविर का आयोजन कर लोगों को प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार, कपालभाति सहित विभिन्न योगासन करवाए। इस अवसर पर जिला संयोजक सोहनवीर सिंह उपस्थित थे। 

भारतीय योग संस्थान की ओर से हरमिलाप धर्मशाला में योग शिविर आयोजित किया। इसमें संस्थान के अध्यक्ष राम रक्षपाल कौशिक ने लोगों को योग कराने के साथ इसके लाभ बताए। गुर्जर मिलन समिति की ओर से मालवीय चौक स्थित आकांक्षा मार्बल्स कैंपस में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें योग शिक्षक राकेश चौधरी ने योगासन कराए। समिति अध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह पंवार, महासचिव सोपाल सिंह, ओमकार सिंह, राजेंद्र सिंह, शिवकुमार आदि उपस्थित रहे। 


आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर-एक कैंट रुड़की की ओर से योग दिवस पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें भारत स्वाभिमान पतंजलि योगपीठ के जिला सहमंत्री आनंद प्रकाश ने योगाभ्यास कराया। प्राचार्या रश्मि भार्गव सहित अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं भी इस दौरान मौजूद रहे। बीएसएम इंटर कालेज, बीएसएम कालेज आफ इंजीनियरिंग में भी योग दिवस की धूम रही। केएलडीएवी इंटर कालेज में मंगलवार को सात दिनी योग शिविर का समापन हुआ। राजकीय इंटर कालेज रुड़की में आयोजित योग शिविर में एनसीसी और एनएसएस के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed