फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Workshop organized on water conservation and water

Roorkee News: किसानों को दी टपक सिंचाई की जानकारी

Wed, 10 Jul 2024 02:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Workshop organized on water conservation and water
Iउद्यान एवं खाद्य प्रसस्करण विभाग की ओर से चल रही दो दिवसीय कार्यशाला का समापनI
विज्ञापन


उद्यान एवं खाद्य प्रसस्करण विभाग की ओर से प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के अंतर्गत जल संरक्षण और जल संवर्धन को लेकर आयोजित कार्यशाला का समापन किया गया। इससे पहले किसानों को फव्वारा और टपक योजना की पूरी जानकारी देने के लिए उन्हें योजना का लाभ ले चुके बागवानों के बागों का भ्रमण कराया।



मंगलवार को प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के अंतर्गत चल रही कार्यशाला में किसानों को उद्यान विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला के समापन पर किसानों को टपक और फव्वारा योजना बागों में कैसे काम करती है, इसके लिए उन्हें बागों का भ्रमण कराया गया। इसके लिए किसानों को सलेमपुर और सालियर गांव के उन किसानों के बागों में लेकर जाया गया जिन्होंने योजना का लाभ उठाया हुआ है।
विज्ञापन


इस दौरान किसानों को दोनों ही विधियों का डेमो दिखाया गया। उन्हें सिंचाई के साथ ही पौधों में कीटनाशक दवाएं डालने की भी जानकारी दी गई। किसानों का कहना था कि यह विधि अब देखकर ज्यादा समझ में आ रही है। वास्तव में किसानों के लिए इस विधि से सिंचाई करना वरदान साबित होगा। किसानों ने अंत में योजना का जल्द से जल्द लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों से मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर उद्यान अधिकारी आरपी जसोला, उद्यान अधिकारी मासूम अली, मनेंद्र सिंह, सुबोध खंतवाल के अलावा किसानों में सतेंद्र त्यागी, सुभाष चौधरी, देशराज सैनी, चौधरी प्रमोद, धीर सिंह पंवार, खिलाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed