फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Workers to strengthen the party at the booth level'

बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता

Sun, 21 Nov 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
'Workers to strengthen the party at the booth level'
रुड़की नगर निगम सभागार में कांग्रेस की ओर से आयोजित मेरा बूथ मेरा गांव के अंतर्गत बूथ प्रशिक्षण श - फोटो : ROORKEE
महानगर कांग्रेस कमेटी ने मेरा बूथ-मेरा गौरव अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान बूथ कमेटी के प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार को बूथ प्रशिक्षण प्रबंधन प्रभारी अजय जोशी और महेश प्रताप राणा ने मेरा बूथ-मेरा गौरव प्रशिक्षण अभियान के तहत रुड़की विधानसभा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के 60 साल बनाम भाजपा के सात साल के कार्यकाल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन में भागीदारी और स्वामित्व देने के लिए मेरा बूथ-मेरा गौरव नाम से विशेष अभियान शुरू किया गया है। कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को अपने बूथ पर रहकर पार्टी को मजबूत बनाना है और 60 साल में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज जनता भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत करना होगा। साथ ही कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाकर पार्टी प्रत्याशी को सफल बनाने का काम करें। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव यशपाल राणा, महानगर अध्यक्ष कलीम खान, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन दिनेश कौशिक, पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, सचिन गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस रिसर्च विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डीपी सैनी, पूर्व सांसद राजेंद्र बॉडी, पूर्व सांसद हरपाल सिंह साथी, हंसराज सचदेवा, रश्मि चौधरी, बिट्टू शर्मा, सुभाष सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed