{"_id":"6a01cf7239a010a05b087808","slug":"workers-at-a-pharmaceutical-company-in-sisuna-have-begun-an-indefinite-strike-roorkee-news-c-37-1-hrd1005-154983-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सिसौना की फार्मा कंपनी में श्रमिकों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सिसौना की फार्मा कंपनी में श्रमिकों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
Mon, 11 May 2026 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Mon, 11 May 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
- वेतन वृद्धि, पीएफ सुविधा और निलंबित कर्मचारियों की बहाली समेत चार सूत्री मांगों पर खोला मोर्चा
भगवानपुर। औद्योगिक क्षेत्र सिसौना स्थित एक नामी फार्मा कंपनी के श्रमिकों ने अपनी विभिन्न मांगों के लिए फैक्टरी के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। श्रमिकों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक आंदोलन जारी रहेगा और वे काम पर नहीं लौटेंगे। धरने पर बैठे श्रमिकों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन उनकी बुनियादी सुविधाओं और अधिकारों की लगातार अनदेखी कर रहा है। श्रमिकों ने चार सूत्री मांगें रखते हुए कहा कि बिना किसी ठोस कारण के निलंबित किए गए कर्मचारियों को तत्काल बहाल किया जाए। साथ ही हर वर्ष अप्रैल में 30 प्रतिशत वेतन वृद्धि लागू की जाए। श्रमिकों ने बढ़ती महंगाई को देखते हुए प्रत्येक छह माह में महंगाई भत्ता देने और सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी कर्मचारियों को पीएफ सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा कंपनी की ओर से आने-जाने के लिए बस सुविधा शुरू करने की भी मांग उठाई गई। श्रमिकों का कहना है कि वे लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें उठा रहे हैं लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। धरना प्रदर्शन के दौरान श्रमिक संदीप, अमित, सचिन, आनंद दुबे, कल्याण सिंह, अमृतलाल, शुभम, आजाद आदि मौजूद रहे है।