{"_id":"5f021e628ebc3ea1791111d5","slug":"worker-s-death-due-to-power-line-roorkee-news-drn3491235184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की चपेट में आकर मजदूर की मौत
मकान को तोड़ते समय विद्युत लाइन से टकराया सरिया
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। कृष्णानगर में विद्युत लाइन की चपेट में आने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब मजदूर मकान को तोड़ते हुए सरिया निकाल रहा था। सरिया विद्युत लाइन से टकराया गया।
कृष्णानगर निवासी मनी सिंह के मकान को तोड़ने का ठेका तेलीवाला निवासी गुलशेर (29) पुत्र नसीम ने लिया था। बताया जा रहा है कि रविवार को गुलशेर मकान को तोड़ रहा था। इस दौरान एक सरिया निकालते समय बाहर से गुजर रही विद्युत लाइन से टकरा गया, जिससे गुलशेर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में लोग उसको चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने गुलशेर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। कोतवाल मनोज मैनवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।