फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Women vocal against molestation and misconduct

छेड़खानी और दुराचार की घटनाओं के खिलाफ महिलाएं मुखर

Sun, 19 Sep 2021 11:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Women vocal against molestation and misconduct
सुल्तानपुर। महिलाओं के साथ आए दिन हो रही छेड़खानी और दुराचार के मामलों के खिलाफ सुल्तानपुर क्षेत्र की महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। विरोध स्वरूप क्षेत्र की करीब छह दर्जन से अधिक महिलाएं क्षेत्रीय विधायक लक्सर से मिलीं। उन्होंने छेड़खानी और दुराचार जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को भिक्कमपुर गांव स्थित मदर मैरी पब्लिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका प्रीति शर्मा के नेतृत्व में भिक्कमपुर, रामपुर रायघटी, फतवा, अलावलपुर और कबूलपुर आदि करीब आधा दर्जन गांवों की महिलाएं स्वाति पंवार, नेहा, प्रीति देवी, उमेश देवी, आदेश, शबाना और नीलम धीमान व स्कूल प्रबंधक शिवदत्त शर्मा आदि क्षेत्रीय विधायक संजय गुप्ता के आवास पर मिले। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि आए दिन उनके साथ छेड़खानी और दुराचार की घटनाएं हो रही हैं। पीड़ित महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए अब सुल्तानपुर क्षेत्र की महिलाएं संगठित हो चुकी हैं। महिलाओं ने कहा कि अगर ऐसी हरकत करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तो वे ऐसी घटनाओं को अंजाम देने से पहले हजार बार सोचेंगे। महिलाओं ने कहा कि विधायक संजय गुप्ता ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर अपने क्षेत्र में सख्त कदम उठाए हैं। इसके लिए महिलाओं ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। इस दौरान महिलाओं ने एक-एक कर क्षेत्रीय विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही महिलाओं की समस्याओं का समाधान किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed