{"_id":"56e9a3114f1c1b59758b45b1","slug":"women-protested-against-wine-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":" महिलाओं ने किया शराब ठेके का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने किया शराब ठेके का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 17 Mar 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने शराब ठेके का किया विरोध
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाडापट्टी गांव की महिलाएं शराब के ठेके के विरोध में उतर आई हैं। बुधवार को लामबंद हुई गांव की महिलाओं ने बच्चों सहित ठेके के बाहर लाठी डंडे लेकर प्रदर्शन किया। जल्द ठेका न हटने पर डीएम कार्यालय पर धरना शुरू करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
डाडा पट्टी गांव की महिलाओं का कहना है कि ठेका आबादी के नजदीक होने से युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में घिर रही है। उनके पति भी अक्सर शराब पीकर घर लौटते हैं। मारपीट होने से गृहक्लेश से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
बुधवार को महिलाएं इकट्ठा होकर ठेके पर पहुंची और नारेबाजी करते हुए ठेके का विरोध जताया। एक ज्ञापन भी एसडीएम को दिया गया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि जल्द ठेका न हटाया गया तो जिला मुख्यालय पर डीएम दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में संतोष, कमला, रेखा, सुषमा, नीता, रश्मि, रीना, राजो, शकुंतला, रीता, गेंदी, रीता, बबीता, आशा, ज्ञानो देवी, कुंता, वीरवती आदि शामिल रही।
विज्ञापन