{"_id":"5e21fa928ebc3e7d67114075","slug":"women-procession-in-protest-against-caa-roorkee-news-drn3331128172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए के विरोध में महिलाओं ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए के विरोध में महिलाओं ने निकाला जुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलौर। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में मुस्लिम महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने इस कानून को रद करने की मांग की। इस दौरान महिलाओं से समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया गया।
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नगर के विभिन्न मोहल्लों से बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने सीएए के विरोध में जुलूस निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उनके हाथों में तिरंगे और सीएए के विरोध को लेकर बैनर थे। जुलूस को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। इस बीच मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि वे भारत की नागरिक हैं और कोई भी कानून उन्हें उनके देश से नहीं निकाल सकता, इसलिए किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने सीएए का विरोध करते हुए इसे रद करने की मांग की। उनका कहना था कि यह कार्यक्रम समाज में फैली बुराइयों को रोकने के लिए आयोजित किया गया था। इस दौरान महिलाओं को समाज से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी गईं। मदरसा संचालक मुफ्ती मासूम कासमी ने सभी से शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की। इसके बाद खुदा की बारगाह में दुआ कराई। इसमें मुल्क व दुनिया में अमन शांति के लिए दुआ की गई।