फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Women demanded to build a house

सीएम से मिलकर कराया जाएगा समस्या का समाधान

Thu, 25 Nov 2021 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Women demanded to build a house
खानपुर में निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य रानी देवयानी सिंह से सरकारी आवास दिलाए जाने की मांग करती ? - फोटो : ROORKEE
रानी देवयानी सिंह से महिलाओं ने मिलकर प्रधानमंत्री आवास मुहैया कराने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य रानी देवयानी सिंह ने बेटे कुंवर दिव्य प्रताप सिंह के साथ खानपुर के खेल स्टेडियम में शुक्रवार को होने वाली नारी शक्ति गर्जना रैली की तैयारियां का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्र के रुहालकी, प्रह्लादपुर, माडाबेला, खापुर, गोवर्धनपुर, चंद्रपुरी की महिलाओं ने उनसे मुलाकात की। महिलाओं ने बताया कि उनके मकान पक्के नहीं है। सरकारी आवास के लिए उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय के अधिकारियों को आवास दिलाने के संबंध में पत्र दिया था, लेकिन आज तक सरकारी आवास नहीं मिला। रानी देवयानी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान मुनेश, अमृता, जगवती, सुमित्रा, रेखा, सुशीला, ललिता, संगीता, सीमा, बबली, रितू आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed