{"_id":"604fa8358ebc3ec4965b2ac0","slug":"women-coming-forward-from-mangalyaan-to-politics-roorkee-news-drn37376201","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलयान से लेकर राजनीति और विज्ञान में आगे आ रही महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलयान से लेकर राजनीति और विज्ञान में आगे आ रही महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। दिल्ली रोड स्थित सोलर पावर जनरेशन सिस्टम का उत्पादन करने वाली कंपनी की ओर से महिला सशक्तीकरण पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि महिलाएं मंगलयान से लेकर राजनीति और विज्ञान जैसे क्षेत्रों में आगे आ रही हैं। अब कोई शक नहीं है कि महिलाओं में किसी प्रकार की प्रतिभा की कमी है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे घर का काम जरूर करें, लेकिन इसके अलावा यह भी सोचें कि वे और क्या कर सकती हैं। घर का काम सभी महिलाएं करती है, लेकिन इसके अलावा हम और क्या कर सकते हैं।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने माता जीजा बाई का उदाहरण देते हुए कहा कि शिवाजी ने अपनी मां से प्रेरणा लेकर ही कई किले फतह किए। ऐसे में महिलाओं का योगदान और उनका आशीर्वाद भारतीय संस्कृति का अटूट हिस्सा रहा है। उन्होंने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को छोड़ने पर दुख जताते हुए कहा कि जो मां अपने बच्चों के लिए कष्ट सहती है, उन्हें वृद्धाश्रम में रहने के लिए छोड़ना दुखदायी है। उन्होंने बुजुर्गों का सम्मान करने और उनकी हरसंभव देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि समाज को बच्चों को ऐसे संस्कार देने चाहिए कि वे अपने माता-पिता का आदर कर सकें।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की मदद करने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करें। इस दौरान राज्यपाल ने कोविड-19 से बचाव के लिए महिलाओं की ओर से किए गए कार्यों की सराहना की। राज्यपाल ने बताया कि उन्होंने देहरादून में एक साड़ी बैंक बनाया है, जिसमें महिलाएं कुछ बार साड़ियां पहनने के बाद जमा कर सकती है। इन साड़ियों को जरूरतमंद महिलाओं और बहनों को दिया जा रहा है। उन्होंने नगर विधायक से इस तरह की योजनाओं में सहयोग की अपील की। मौके पर कार्यक्रम समन्वयक एवं कंपनी के कार्यकारी निदेशक अजय दिगंबर जैन, विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, डीएम सी रविशंकर, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक पल्लवी गुप्ता, डॉ. चंद्रशेखर ग्रोवर, डॉ. रवि जैन, रिचा जैन, नीरजा जैन मौजूद रहे।