फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Women are becoming victims of black jaundice, symptoms found in five

Roorkee News: महिलाएं हो रहीं काला पीलिया की शिकार, पांच में मिले लक्षण

Mon, 18 Nov 2024 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Women are becoming victims of black jaundice, symptoms found in five
I
विज्ञापन

IIसोमवार को अलग-अलग गांव की महिलाओं की अस्पताल में आई रिपोर्ट
I
I

I
Iगलत खानपान और संक्रमित की चपेट में आना बताया जा रहा कारण
I
Iमहिलाएं तेजी से काला पीलिया यानी हेपेटाइटिस सी की चपेट में आ रही हैं। सिविल अस्पताल में आनी वाली हर 10 में से एक महिला में पीलिया के लक्षण सामने आ रहे हैं। डॉक्टर इनकी जांच करा रहे हैं और समय पर दवा और उचित खानपान की सलाह दे रहे हैं।
I
Iकाला पीलिया खतरनाक बीमारी है। इसमें लापरवाही से मरीज की जान भी जा सकती है। यह बीमारी पुरुषों में अधिक नजर आती थी लेकिन अब महिलाएं भी इसकी चपेट में तेजी से आ रही हैं। सिविल अस्पताल के चिकित्साधिकारी डाॅ. राव अरकम ने बताया कि काला पीलिया के लक्षण महिलाओं में भी नजर आ रहे हैं। सिविल अस्पताल में कई महिलाओं में इसके लक्षण नजर आए हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iउन्होंने बताया कि सोमवार को पांच महिलाओं की रिपोर्ट आई है। इनमें लक्षण मिले हैं। इन्हें दवा देकर पूरा उपचार कराने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि काला पीलिया संक्रमित रक्त के संपर्क में आने से फैलता है। इसके अलावा सिरिंज साझा करने या असुरक्षित चिकित्सा प्रक्रियाओं से भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि मरीज की त्वचा या आंखों का सफेद हिस्सा पीला पड़ जाता है और थकान, बुखार, भूख न लगना, मतली, उल्टी, पेट में दर्द जैसे लक्षण भी नजर आते हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article