फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman raped for eight years on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर महिला से आठ साल तक दुष्कर्म

Mon, 01 Nov 2021 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Woman raped for eight years on the pretext of marriage
महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर आठ साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि झांसे में लेकर युवक ने हजारों रुपये भी ठग लिए और अब शादी से इनकार कर दिया। युवक के परिजनों ने भी मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने महिला की तहरीर युवक पर दुष्कर्म और परिजनों पर मारपीट व एससी-एसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पिछले आठ साल से अपने तीन बच्चों के साथ पति से अलग रह रही है। इस बीच उसकी मुलाकात आशु नाम के युवक से हुई थी। दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गई और युवक ने शादी करने की बात कही। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक लगातार दुष्कर्म करता रहा। शादी का दबाव बनाने पर वह बहाने बनाता रहा। आरोप है कि पिछले आठ साल से युवक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता आ रहा था। इतना ही नहीं झांसे में लेकर युवक ने हजारों रुपये भी ठग लिए।
विज्ञापन

अब उसने कोर्ट मैरिज करने का दबाव बनाया तो युवक ने इनकार कर दिया। वह उसके परिजनों के पास गई। आरोप है कि परिजनों ने मारपीट कर जातिसूचक शब्द बोलते हुए भगा दिया। महिला ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि आशु के खिलाफ दुष्कर्म और परिवार के अवनीश व निशा निवासी ऊदलहेड़ी, मंगलौर के खिलाफ मारपीट, एससी-एसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed