फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman hit by tempo traveller, seriously injured

Roorkee News: टेंपो ट्रैवलर की चपेट में आई महिला, गंभीर घायल

Mon, 05 Jan 2026 05:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 05 Jan 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
Woman hit by tempo traveller, seriously injured
परिजन ने वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लक्सर। टेंपो ट्रैवलर रिवर्स करते समय एक महिला वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लक्सर के अस्पताल लेकर गए जहां से उसे हायर सेंटर लेकर गए लेकिन चिकित्सक ने उसके पूरी तरह ठीक होने से से इन्कार कर दिया। महिला के पुत्र आबिद हसन ने पड़ोस के ही नफीस उर्फ सोनू के खिलाफ लक्सर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।


नगर के लक्सर पूर्वी वार्ड निवासी आबिद हसन ने तहरीर में बताया कि 26 दिसंबर को उनकी मां ताहिरा घर से सराय जाने के लिए निकली थीं। इस दौरान पड़ोस का ही नफीस उर्फ सोनू टेंपो ट्रैवलर वाहन को रिवर्स कर रहा था। आरोप है कि, तेजी और लापरवाही से उसने महिला को टक्कर मार दी। ताहिरा वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। यहां मौजूद महिलाओं और बच्चों ने शोर मचाया तो चालक ने वाहन को दोबारा आगे बढ़ा दिया। इससे महिला के शरीर का घुटनों से ऊपर का हिस्सा बुरी तरह से कुचल गया। वह उन्हें लेकर लक्सर के अस्पताल में आए जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। देहरादून के अस्पताल में सप्ताह भर तक उनका उपचार किया गया। उनकी रीढ़ की हड्डी सहित कई हड्डियों में फ्रैक्चर और नसें क्षतिग्रस्त होने की जानकारी देते हुए चिकित्सकों ने उनके ठीक होने की उम्मीद न होने की बात कहकर उन्हें वापस घर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद वह उन्हें वापस घर लेकर आए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed