{"_id":"654a2d900308264e5d0ba3be","slug":"woman-grabbed-rs-1-lakh-by-pretending-to-be-ill-roorkee-news-c-37-1-sdrn1034-12965-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बीमारी का बहाना बनाकर महिला ने एक लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बीमारी का बहाना बनाकर महिला ने एक लाख हड़पे
विज्ञापन
कारोबारी ने महिला और एक फर्जी वकील पर लगाया आरोप, पुलिस को दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। नगर के एक कारोबारी ने एक परिचित महिला और एक फर्जी वकील पर बीमारी का बहाना बनाकर एक लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। कारोबारी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रुड़की स्थित सैनिक कॉलोनी निवासी चरणजीत सिंह की सिविल लाइंस बाजार में दुकान है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक परिचित महिला उनके पास आई थी। महिला ने बताया था कि उसकी मां बीमार है और इलाज के लिए एक लाख की जरूरत है। उसकी बातों पर विश्वास कर उन्होंने एक लाख रुपये दे दिए। इस बीच महिला ने व्यक्ति से भी मिलवाया था। जिसने खुद को वकील बताया था।
बाद में उन्होंने जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह फर्जी वकील है। कुछ दिन बाद उन्होंने महिला से अपनी रकम वापस मांगी तो वह बहानेबाजी करने लगी। साथ ही फर्जी वकील के नाम से धमकी दिलाने लगी। कारोबारी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।