फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman fell while boarding a moving train, soldiers saved her life

चलती ट्रेन पर चढ़ते गिरी महिला, जवानों ने बचाई जान

Sun, 13 Mar 2022 08:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 08:13 PM IST
विज्ञापन
Woman fell while boarding a moving train, soldiers saved her life
जीआरपी के जवानों की सूझबूझ और तत्परता से चलती ट्रेन में चढ़ते समय नीचे गिरी महिला की जान बच गई। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने महिला की जान बचाने पर जवानों की प्रशंसा की।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के गांव खरड़ निवासी लविशा लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन में बच्चों के साथ यात्रा कर रही थीं। जैसे ही ट्रेन रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो वह बच्चों के लिए खाना लेने नीचे उतर गईं। ट्रेन दो मिनट रुकने के बाद चल पड़ी। ट्रेन को चलता देख वह दौड़ पड़ीं और चढ़ने लगीं। इस दौरान अचानक पैर फिसल गया और वह गिर गईं। महिला को ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसा देख रुड़की स्टेशन पर तैनात जीआरपी के जवान कुलदीप, सतीश त्यागी, होमगार्ड नितिन ने दौड़ लगा दी और सूझबूझ दिखाते हुए हाथ खींचकर तुरंत बाहर निकाल लिया, जिससे महिला की जान बच गई। इस दौरान स्टेशन पर खड़े यात्रियों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गार्ड ने ट्रेन रुकवा दी। इसके बाद महिला को ट्रेन में बैठाया गया। महिला ने जीआरपी के जवानों का शुक्रिया अदा किया। जीआरपी थानाध्यक्ष प्रदीप राठौर ने बताया कि रुड़की रेलवे स्टेशन पर एक महिला चलते ट्रेन पर चढ़ते समय गिर गई थी। जवानों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला को बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed