फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman dies, husband injured in tractor-trolley collision

Roorkee News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

Sun, 14 Jan 2024 01:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:16 PM IST
विज्ञापन
Woman dies, husband injured in tractor-trolley collision
I
विज्ञापन

IIछह साल बच्चे को नहीं कोई खरोंच, चालक मौके से हुआ फरार
I
I

I
Iशनिवार शाम बाइक से रुड़की में रिश्तेदारी में आ रहा था दंपती
I
I हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौत हो गई। जबकि पति को हल्की चोटें आईं हैं। वहीं, छह साल के बच्चे को खरोंच तक नहीं आई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही चालक की तलाश शुरू कर दी है।
I
I
I
Iपुलिस के अनुसार, अरविंद निवासी गांव सरनावली जिला शामली शनिवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे बाइक से अपनी पत्नी मधु और छह साल के बेटे के साथ रुड़की रिश्तेदारी में आ रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक नारसन बॉर्डर के समीप पहुंची तो हाईवे पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे मधु गंभीर रूप से घायल हो गई और अरविंद को मामूली चोट आई। जबकि बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित मिला।
विज्ञापन

I
Iआसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नारसन पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन चौहान ने बताया कि चालक मौके पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया है। जिसे कब्जे में ले लिया है। दंपती के परिजनों को सूचित कर दिया। साथ ही पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article