{"_id":"649f1e4e2a03d075de096716","slug":"woman-cheated-on-the-pretext-of-getting-loan-roorkee-news-c-5-1-drn1027-189696-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी, पैसे लेने पहुंची महिला तो फाइनेंस कंपनी का दफ्तर ही मिला गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी, पैसे लेने पहुंची महिला तो फाइनेंस कंपनी का दफ्तर ही मिला गायब
Sat, 01 Jul 2023 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 05:18 PM IST
सार
पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले एक युवक उनके घर आया था। उसने बताया था कि वह फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में सुपरवाइजर है और उनका लोन कराने की बात कही।
विज्ञापन
महिला से ठगी (प्रतीकात्मक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एक महिला ने फाइनेंस कंपनी के सुपरवाइजर पर लोन दिलाने के नाम पर हजारों की ठगी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पैसे और दस्तावेज मांगने पर फाइनेंस दफ्तर के अधिकारियों ने अभद्रता कर दी। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली पुलिस को दीपा निवासी होली चौक, झबरेड़ा ने तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पहले एक युवक उनके घर आया था। उसने बताया था कि वह फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में सुपरवाइजर है और उनका कार्यालय ईदगाह चौक के पास, रुड़की में है। साथ ही उनका लोन कराने की बात कही। लोन कराने के नाम पर उसने चार हजार की मांग की थी। इस पर उन्होंने उसे 2700 रुपये, आधार कार्ड, फोटो, पैन कार्ड और मकान के बैनामे की फोटो कॉपी दे दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case: मुख्य गवाह अंकिता का दोस्त नहीं पहुंचा कोर्ट, साइबर सेल के एसआई ने दर्ज कराए बयान
विज्ञापन
इस पर युवक ने कुछ दिन बाद लोन मंजूर होने की बात कही। आरोप लगाया कि अब वह उनकी कॉल भी रिसीव नहीं कर रहा है। आरोप है कि वह ईदगाह चौक के पास कार्यालय पर गई और लोन संबंधी जानकारी ली। इस पर वहां मौजूद एक अधिकारी ने अभद्रता कर दी और कागज व रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।