फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman arrested with banned meat

Roorkee News: प्रतिबंधित मांस के साथ महिला गिरफ्तार

Sat, 08 Mar 2025 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Woman arrested with banned meat
पुलिस ने एक गांव में छापा मारकर प्रतिबंधित मांस के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने महिला समेत अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। भगवानपुर पुलिस को शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र स्थित गांव सिकंदरपुर भैंसवाल में कुछ लोग संरक्षित पशु का कटान कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने गांव में एक मकान में छापा मारा। इस दौरान कुछ लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया है। साथ ही आठ किलो मांस भी बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि प्रतिबंधित मांस के साथ सजदा को गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोग फरार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि केस दर्ज कर महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed