फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman accused of rape on the pretext of marriage

Roorkee News: महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया

Sun, 13 Aug 2023 06:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of rape on the pretext of marriage
एक युवक पर लगाया एक साल से दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर, पुलिस ने महिला के दर्ज किए बयान

संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पहले पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी दूसरी शादी हुई थी। लेकिन दूसरे पति ने भी उसे छोड़ दिया था। इस बीच उसकी जान पहचान एक युवक से हुई। आरोप लगाया कि युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक एक साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता आ रहा है। अब दबाव बनाने पर युवक ने शादी से इन्कार कर दिया है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। साथ ही महिला के बयान भी दर्ज कराए गए हैं। जल्द ही मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed