फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Will promiscuity election security

अभेद होगी चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था

Fri, 03 Feb 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Fri, 03 Feb 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
 गढ़वाल रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक पुष्पक ज्योति ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने लेकर पुलिस की ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था अभेदय होगी। चुनाव में गड़बड़ी या फिर माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगी। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।       
विज्ञापन


शुक्रवार को एनआईएच सभागार में पत्रकार वार्ता करते हुए डीआईजी पुष्पक ज्योति ने कहा कि चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए है। उन्होंने बताया कि गढ़वाल रेंज में 41 विधानसभाएं आ रही है। जिनमें 4828 मतदान केंद्र है। जबकि 6519 मतदान स्थल है। इनमें 612 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और 526 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की श्रेणी में रखा गया। जबकि जनपद हरिद्वार में 165 संवेदनशील और 252 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं। चुनाव में के लिए 22 कंपनी पैरामिल्ट्री फोर्स बुलाई गई।
विज्ञापन


इसके अलावा 4 कंपनी पीएसी, 2000 राजस्थान पुलिस के होमगार्ड एवं 350 हिमाचल पुलिस के जवान चुनाव के दौरान तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार कोई गलत और भड़काऊ वीडियो वायरल न हो सके। इसके लिए एक  अलग से सेल बनाया गया है। जो पूरी तरह से सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए। यदि कोई असमाजिक तत्व सोशल मीडिया के जरिये कोई गलत एवं भड़काऊ वीडियो वायरल करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी सिटी प्रमेंद्र डोबाल, एसपी क्राइम शाहजहां अंसारी आदि सहित जिले के कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पत्रकारवार्ता के बाद डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्हें सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed