{"_id":"578a75c04f1c1b5e1b13e019","slug":"wife-alleged-husband-for-sodomy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
विज्ञापन
लक्सर क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पति-पत्नी के बीच पिछले सात माह से आपसी विवाद चल रहा था। पत्नी ने पति के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
लक्सर क्षेत्र की एक विवाहिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ सालों पहले उसकी शादी क्षेत्र के ही बसेड़ी गांव में हुई थी, लेकिन पति की हरकतों को देखते हुए हमेशा उनके बीच अनबन रहती थी। इस कारण वह पिछले सात माह से अपने मायके मेें थी। विवाहिता का कहना है कि शुक्रवार को उसके ससुराल के कुछ आदमी आपसी फैसले के बाद उसे ससुराल में ले आए थे। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति ने शुक्रवार की रात को उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया है। कोतवाल जयदेव आर्य का कहना है कि मामले में तहरीर मिली है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।