फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Whether it is a gharaati or a barati, Netaji is the companion of everyone's rituals.

घराती हो या हो बाराती, नेताजी सबकी रस्मों के %साथी%

Fri, 04 Feb 2022 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 08:48 PM IST
विज्ञापन
Whether it is a gharaati or a barati, Netaji is the companion of everyone's rituals.
चुनावी रणभेरी के बीच वसंत पंचमी से विवाह की शहनाइयां भी गूंजेंगी। ऐसे में नेताजी ने दुल्हन और दूल्हे पक्ष को शगुन देने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। नेताओं की ओर से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में होने वाली शादियों की सूची तैयार कर ली गई है। भले ही नेताजी को न्योता न आया हो लेकिन वे शगुन जरूर भेजेंगे। इन तोहफों पर पार्टी का सिंबल और अपनी फोटो भी चस्पा की गई है।
विज्ञापन

चुनावी सीजन में नेताजी अपने पक्ष में माहौल तैयार करने के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं। किसी घर में चाहे खुशी का माहौल या गम का, नेताजी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। वसंत पंचमी से शादी का सीजन शुरू होने जा रहा है। शादी के सीजन को देखते हुए नेताजी इसे भुनाने के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में होने वाली शादियों की सूची तैयार करा ली है। नेताजी के समर्थकों का कहना है कि लड़का और लड़की पक्ष के नामों की सूची तैयार की जा रही है। नेताजी की ओर से तरह-तरह के गिफ्ट भी तैयार कराए गए हैं। भले ही लड़की और लड़के पक्ष की ओर से न्योता न आया हो, लेकिन नेताजी की ओर से गिफ्ट जरूर भेजा जाएगा। नेता किसी भी हाल में चुनावी माहौल में शादी के सीजन को भुनाने में कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन

ये हैं शादी की तारीखें
वसंत पंचमी, पांच फरवरी, छह, सात, आठ, नौ, दस, 11, 12, 13, 14, 15,16, 17, 19, 20, 21
वसंत पंचमी के दिन सबसे अधिक शादियां होती हैं। वसंत पंचमी से लेकर 21 फरवरी तक शादियों के मुहूर्त हैं। 24 फरवरी से बृहस्पति अस्त हो जाएगा। 24 फरवरी से तीन दिन पहले दोष लगता है इसलिए 21 फरवरी तक ही शादी की तारीख हैं। - आचार्य राकेश शुक्ला, पुजारी, आईआईटी स्थित सरस्वती मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed