फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Where did the money end of road construction

आखिर कहां गया सड़क निर्माण का पैसा

Wed, 28 Dec 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 28 Dec 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
सात माह से दस हजार की आबादी को जोड़ने वाली सड़क  का निर्माण कार्य अधर में लटका है, उधर ठेकेदार पैसा मिलने से इंकार करते हुए सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं कर रहा है। वहीं विधायक का दावा है कि ठेकेदार को समस्त पैसा मिल गया है, लेकिन फिलहाल इस चक्कर में राहत मिलने की बजाए लोगों को नुकीले पत्थरों से हो रही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नारसन बार्डर से गांव खेड़ाजट को जाने वाले रास्ते का चौड़ीकरण करने के लिए दो साल पहले निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इससे ग्रामीणों को उम्मीद थी कि अब सड़क बनने से उनकी सड़क की समस्या दूर हो जाएगी, लेकिन एक तो पहले ही निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा था। हद तो तब हो गई जब ठेकेदार ने बीच में ही काम बंद कर दिया और अब सात महीने से निर्माण कार्य अधर में छोड़ा हुआ है। जिससे जहां ग्रामीणों को राहत मिलने के बजाय परेशानी उठानी पड़ रही है। नुकीले पत्थरों से गन्ने से भरे वाहनों के टायर पंक्चर हो रहे हैं। जिससे किसानों को रास्ते पर रात गुजारनी पड़ रही है। उधर ठेकेदार पूरा पैसा नहीं मिलने का रोना रो रहे हैं तो वहीं क्षेत्रीय विधायक सरवत करीम अंसारी का कहना है कि ठेकेदार को विकास भवन से पैसा मिल चुका है। ठेकेदार सड़क क्यों नहीं बना रहा है जांच की जाएगी। सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed