फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Welcome to Ayush, who returned after illuminating his name in Kabaddi

कबड्डी में नाम रोशन कर लौटे आयुष का स्वागत

Sun, 02 Jan 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Welcome to Ayush, who returned after illuminating his name in Kabaddi
मंगलौर में कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम को कांस्य पदक दिलाकर आए खिलाड़ी का स्वागत कर? - फोटो : ROORKEE
राष्ट्रीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में क्षेत्र का नाम रोशन कर लौटे खिलाड़ी आयुष का उत्तराखंड कबड्डी अकादमी पहुंचने पर स्वागत किया गया। उत्तराखंड की टीम में चयनित आयुष ने टीम को राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक दिलाने में भी अहम भूमिका अदा की है।
विज्ञापन

मंगलौर क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव निवासी आयुष का प्रदेश स्तरीय कबड्डी टीम में चयन हुआ था। हरिद्वार से तीन खिलाड़ी चयनित किए गए थे जिसमें लिब्बरहेड़ी का आयुष भी शामिल था। 28 से 31 दिसंबर तक ऊधम सिंह नगर जिले में गदरपुर के दिनेशपुर गांव में राष्ट्रीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें उत्तराखंड की टीम ने कांस्य पदक जीता। उत्तराखंड की टीम को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले आयुष का गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों व उत्तराखंड कबड्डी एकेडमी के खिलाड़ियों ने भी जोरदार स्वागत किया। उत्तराखंड कबड्डी अकादमी के कोच रवि चौधरी ने कहा कि आयुष ने राष्ट्रीय स्तर पर सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्तराखंड की टीम को इस बार खेलों इंडिया में भी खेलने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रमेश कुमार, रविंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, बालेंद्र सिंह, हर्षवर्धन, बॉबी व अरविंद कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed