फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Waterlogging makes life difficult for the people of Gangotri Kunj

जलभराव से नारकीय जीवन जी रहे गंगोत्रीकुंज के लोग

Mon, 11 Oct 2021 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging makes life difficult for the people of Gangotri Kunj
रुड़की पनियाला रोड स्थित गंगौत्री कुंज के मुख्य द्वार पर हुआ जलभराव। - फोटो : ROORKEE
गंगोत्री कुंज के लोगों ने मुख्य नगर आयुक्त को पत्र देकर कॉलोनी गेट पर हो रहे जलभराव की समस्या से अवगत कराया। बताया कि कॉलोनी के लोग लंबे समय से जलभराव की समस्या से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। यदि समस्या का हल नहीं होता तो उन्हें धरना देना पड़ेगा।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के पनियाला रोड स्थित पॉश कॉलोनी गंगोत्री कुंज के निवासी पुलिया नहीं बनने से छह महीने से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। कॉलोनी के प्रवेशद्वार पर ही नाले का गंदा पानी बहने के कारण बच्चे और महिलाएं घरों में कैद होकर रह गई हैं। जलभराव की समस्या से आजिज आ चुके कॉलोनी के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नगर आयुक्त के पास पहुंचा और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि सुबह स्नान करके ड्यूटी पर जाने के लिए कॉलोनीवासियों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। इस बारे में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और नगर निगम अधिकारियों से कई बार लिखित व मौखिक निवेदन कर चुके हैं, लेकिन पुलिया नहीं बनाई जा रही है। नॉर्दर्न रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य एवं भाजपा नेता प्रदीप त्यागी ने कहा कि कुछ अधिकारी जानबूझकर सरकार की छवि खराब करना चाहते हैं। यदि शीघ्र पुलिया का निर्माण नहीं हुआ तो उन्हें नगर निगम परिसर में बैठकर धरना देना पड़ेगा। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में पद्म सिंह चौधरी, सतीश कुंज, डॉ. नरेश चमोली, लाखन सिंह, हंसराज शर्मा, अरविंद त्यागी, शिशुपाल यादव, प्रिंस त्यागी, अरुण गोयल, केपी सिंह, सेवाराम त्यागी, आदित्य चौधरी, ईसम सिंह, एकांश त्यागी, जय भगवान कश्यप, अश्वनी सचदेवा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed