{"_id":"61e1bb0f5cb2e90162534110","slug":"waterlogging-in-new-settlement-difficult-to-walk-on-roads-roorkee-news-drn4016587122","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई बस्ती में जलभराव, सड़कों पर चलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई बस्ती में जलभराव, सड़कों पर चलना मुश्किल
विज्ञापन
भगवानपुर क्षेत्र के मक्खनपुर गांव के पास नई बस्ती कालोनी में सड़क पर भरा पानी।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई बस्ती में पानी की निकासी नहीं होने से स्थानीय लोग नरकीय जीवन जीने को विवश हैं। लोग कई बार जल निकासी के समाधान करने की मांग कर चुके हैं। बावजूद इसके जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम मक्खनपुर की नई बस्ती में पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे सड़कों पर घरों से निकलने वाला गंदा पानी भरा रहता है। साथ ही बारिश में भी जलभराव की बड़ी समस्या बन जाती है। राजेश कुमार, प्रवेश कुमार और सोनू ने बताया कि सड़क पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में भी परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की लेकिन किसी ने समस्या का हल नहीं किया।
पानी की निकासी नहीं होने से सड़कों पर गंदा पानी पसरा रहता है। ऐसे में बीमारी होने का खतरा बना हुआ है। शिकायत के बाद भी किसी ने सुध नहीं ली है।-नावेद अली
विज्ञापन
करीब चार से साल जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। जलभराव होने से सबसे अधिक परेशानी बच्चों को होती है। स्कूल जाते समय बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। -शाहिद अली
घरों और बारिश का पानी सड़कों पर भरा है। सड़कें तालाब बन गई हैं। आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। दुपहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। -आहद अली
बस्ती में टीम को भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा। निरीक्षण के बाद जल्द ही जलनिकासी की समस्या का समाधान कराया जाएगा।-ब्रिजेश कुमार तिवारी, एसडीएम