{"_id":"612fce528ebc3ebead050e4b","slug":"water-quality-checking-started-in-roorkee-roorkee-news-drn389152725","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की में शुरू हुई जल गुणवत्ता जांच की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की में शुरू हुई जल गुणवत्ता जांच की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में पानी की गुणवत्ता की जांच शुरू हो गई है। इससे पहले यह सुविधा देहरादून में थी। बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुख्यालय, देहरादून के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि ने नमामि गंगा प्रोजेक्ट के सहयोग से स्थापित इस वाटर टेस्टिंग लैब का उद्घाटन किया।
उन्होंने बताया कि अभी तक पानी की जांच के लिए सैंपल देहरादून लैब भेजा जाता था, लेकिन अब रुड़की की लैब में ही पानी की गुणवत्ता पता चल जाएगी। उन्होंने बताया कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के सहयोग से इस लैब को तैयार किया गया है। इस दौरान उन्होंने लैब के अलावा कार्यालय से जुड़े सभी कार्यों का अवलोकन किया। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने फैक्टरियों का समय-समय पर सत्यापन करने, प्रदूषण मानकों की जांच करने आदि के लिए निर्देशित किया। उनके साथ बोर्ड मुख्यालय के पर्यावरण अभियंता पीके जोशी भी रहे। कार्यक्रम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुभाष चंद्र पंवार, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. अजीत सिंह, लैब इंचार्ज सोमा गुप्ता, पर्यावरणविद सौरभ गुप्ता एडवोकेट, लेखाकार कृष्णा किशोर कंडियाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उमेश चंद्र गरवाल, डॉ. शाहिदा परवीन, डॉ. हिना खातून, राहुल नेगी, आयुषी गुसाईं, स्वाति कालरा, रोहित कुमार, सिडकुल मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय दिगंबर जैन मौजूद रहे।